SSO ID – SSO Rajasthan Portal, SSO Login & Registration 2025

राजस्थान सरकार ने नागरिको की सुविधा के लिए SSO ID पोर्टल की शुरुआत की है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से SSO ID के साथ 100 से भी ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

इसके लिए आपको सिर्फ SSO Portal Rajasthan पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी एक ही SSO ID बनानी होती है। आप ई-मित्र पोर्टल का उपयोग करने अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते और आर्म्स लाइसेंस के लिए भी अप्लाई कर सकते है साथ में कई अन्य काम आसानी से कर सकते है। 

यदि आप राजस्थान के निवासी हैं और सरकारी सुविधाओं और सेवाओं तक लाभ उठाना चाहते है और आपने अभी तक अपनी आईडी नहीं बनाई तो जल्दी से जल्दी SSO ID बनवा ले। चलिए अब विस्तार से जानते है, “SSO ID” के बारे में पूरी जानकारी। 

SSO ID के मुख्य बिंदु  

AttributeDetails
Portal NameSSO Portal Rajasthan
Launched byState Government of Rajasthan
Full form of SSOSingle Sign-On
Official Websitehttps://sso.rajasthan.gov.in
SSO ID Help Desk No.0141-5123717, 0141-5153222
Email ID[email protected]

SSO ID राजस्थान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

 SSO आईडी में रजिस्ट्रेशन के लिए जिस भी पात्रता की आवयश्कता होती उसकी जानकारी नीचे दी गई है:-

  • राजस्थान के सभी निवासी।
  • राज्य बीमा और भविष्य निधि संस्था वाले और राजस्थान सरकार के कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उद्योग के मालिक या व्यवसाय पंजीकरण संख्या वाले व्यक्ति राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

SSO ID रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी दस्तावेज़

 SSO आईडी में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे दिए गए है:-

  • आधार कार्ड 
  • जन आधार कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • गूगल अकाउंट 
  • फेसबुक अकाउंट (इसका इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन के लिए किया है)

SSO ID में रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया 

राजस्थान SSO आईडी में रजिस्ट्रेशन करने के दो तरीके है ,पहला जन आधार कार्ड द्वारा और दूसरा गूगल अकाउंट के द्वारा कर सकते है। 

JanAadhar द्वारा रजिस्ट्रेशन 

जन आधार कार्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:- 

  • SSO आईडी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर आपको “Register Here” का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहा एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज आपको Citizen वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमे से आपको Jan Aadhaar वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  •  क्लिक करते ही वहां एक आधार आईडी वाला विकल्प खुल जाएगा। 
  • इसमें आपको JanAadhar ID/Enrollment number दर्ज करना है और Next वाले बटन पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद वहाँ एक और फार्म खुल जाएगा जिसमे आपको परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सभी सदस्यों का नाम भरना है। इसके बाद आपको Send OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको इसमें ओटीपी कोड भरना है और आगे वेरिफाई ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रकार जन आधार के द्वारा आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आगे आपको अपना लॉगिन पूरा करना है। 

Google द्वारा रजिस्ट्रेशन 

गूगल द्वारा रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:- 

  • SSO आईडी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर आपको “Register Here” का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही वहां एक और नया पेज ओपन हो जाएगा। 
  • जिसमे आपको Google वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही आपकी गूगल आईडी से कनेक्ट हो जाएगी। 
  • जिसके बाद वहां एक फार्म खुल जाएगा। जिसमे आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। 
  • इस फार्म में आपको अपना पासवर्ड डालना है और उसके बाद कन्फर्म पासवर्ड के लिए दोबारा पासवर्ड डालना है। उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालना है।
  • अब Register के बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही वहां एक बॉक्स ओपन होगा। 
  • इस बॉक्स में आपको रजिस्ट्रेशन पूरा होने का मैसेज आएगा और आपको अपनी SSO ID दिखाई देगी। जिसकी पूरी जानकारी आपकी ईमेल पर भेज दी जाएगी। 

SSO ID में लॉगिन कैसे करें 

राजस्थान SSO आईडी में लॉगिन करने का तरीका नीचे दिया गया है। 

  • SSO आईडी में लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर मैन्यू बार में आपको “Login To Rajsso” का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इसमें आपको यूजर आईडी, पासवर्ड डालना है। उसके बाद कैप्चा कोड को पूरा करके Login वाले बटन पर क्लिक करना है। 
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक फार्म खुल जाएगा। जिसमे आपको अपना पूरा नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, पता जन आधार नंबर, भामाशाह कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।  
  • अब आपको Update वाले बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका लॉगिन एसएसओ आईडी में हो जाएगा और आपके सामने राजस्थान एसएसओ आईडी का पोर्टल खुल जाएगा जिसमे आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठा सकते है। 

SSO ID में उद्योग के लिए रजिस्ट्रेशन 

अपने बिजनेस के लिए एसएसओ आईडी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले SSO आईडी राजस्थान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर आपको “Register Here” का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 
  • इसके तुरंत बाद एक पेज खुल जाएगा। 
  • यहाँ आपको Udhyog वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही उसके नीचे आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जिसमे आपको संस्थान आधार नंबर भरना है और आगे वाले बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। 

SSO ID में सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्रेशन 

SSO ID में सरकारी कर्मचारी के रजिस्ट्रेशन करने का पूरा तरीका नीचे दिया गया है। 

  • सरकारी कर्मचारी के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर आपको “Register Here” का विकल्प दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 
  • उसके बाद वहा एक और नया पेज ओपन हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको Govt. Employee के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही उसके ठीक नीचे कुछ इनफार्मेशन खुल जाएगी। 
  • इसमें आपको SIPF Number डालना है और SIPF Password डालना है। 
  • अब आगे जाये के बटन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SSO ID मिल जाएगी। 

SSO ID भूल गए है तो क्या करें?

  • यदि आप अपनी SSO ID भूल गए है तो उसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर मैन्यू बार में आपको “Login To Rajsso” वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • अब वहां एक फार्म और खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको डिजिटल पहचान SSOID/उपभोगकर्ता का नाम भूल गए है? पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही वहा बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे 
  • आपको उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना जिसके द्वारा आपने SSO आईडी के लिए रेजिस्टर्ड किया था। 
  • अब आप अपनी SSO आईडी  के लिए एक नया पासवर्ड चुने और लॉगिन करने के लिए उसी का यूज करें। 

SSO ID पासवर्ड भूल गए है क्या करें 

अगर आप अपना SSO ID पासवर्ड भूल गए है तो उसकी पूरी जानकारी नीचे दी है –

  • उसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • जहाँ होम पेज पर मैन्यू बार में आपको “Login To Rajsso” वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • लॉगिन के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 
  • जिसमे आपको “पासवर्ड भूल गए है? यहाँ क्लिक करें” के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 
  • सेलेक्ट करते ही आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा
  • इस पेज पर आपको अपनी एसएसओ आईडी या ईमेल डालना है। 
  • उसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को पूरा करना है। 
  • अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है। 
  • ऐसा करते ही आपके मोबाइल नंबर मैसेज के द्वारा पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। 

SSO ID के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं 

राजस्थान एसएसओ आईडी बनाने के बाद नागरिकों के मिलने वाली सेवाओं की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:-

  • बिजनेस रजिस्ट्रेशन (Business Registration)- यानि की नए व्यवसाय या उद्योग को रजिस्टर करने के लिए।
  • GST होम पोर्टल (GST Home Portal)-: इसका मतलब है, वस्तु एवं सेवा कर से जुडी जानकारी के लिए।
  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना– स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी योजना।
  • आर्म्स लाइसेंस (Arms License)- ये हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करने और उससे जुडी सेवाओं के लिए। 
  • भामाशाह रोजगार सृजन योजना–  रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित योजना और जानकारी। 
  • भामाशाह कार्ड (Bhamashah Card)- भामाशाह कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए।
  • बैंक पत्राचार (Bank Correspondence) – यानी कि बैंक से संबंधित पत्राचार या सेवाओं के लिए।
  • भूमि उपयोग में परिवर्तन – अपनी भूमि के प्रयोग में बदलाव के लिए आवेदन।
  • अटेंडेंस एमआईएस (Attendance MIS) – ये सरकारी कर्मचारियों के लिए 
  • रोजगार के अवसर – विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसरों की जानकारी और आवेदन के लिए।
  • ई-मित्र रिपोर्ट्स (e-Mitra Reports) – ई-मित्र के द्वारा की गई सेवाओं की रिपोर्ट देखने के लिए।
  • ई-देवस्थान (e-Devasthan) – देवस्थान विभाग से संबंधित सभी सेवाओ के लिए। 
  • ई-मित्र (e-Mitra)- सभी सरकारी सेवाओं और बिलों का भुगतान एक ही जगह से करने के लिए।
  • बीपीएएस (Building plan approval system) – भवन निर्माण योजनाओं की मंजूरी के लिए।
  • ई-लर्निंग (e-Learning) – इसका मतलब ऑनलाइन शिक्षा और प्रशिक्षण सामग्री तक पहुँचने के लिए।
  • एसएसओ राजस्थान ई-पास – महत्वपूर्ण परिस्थितियों में ई-पास प्राप्त करने के लिए। 

SSO ID पर बिल्डिंग प्लान अप्रूवल अप्लाई कैसे करें? 

बिल्डिंग प्लान अप्रूवल अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है उसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें- 

  • इसके लिए आपको राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in पर जाना है। 
  • उसके बाद लॉगिन में जाकर अपना यूजर नाम, पासवर्ड  कैप्चा कोड पूरा करना है। 
  • अब आपके सामने दो ऑप्शन खुल जाएंगे। बिल्डिंग प्लान अप्रूवल (LSG) और बिल्डिंग प्लान अप्रूवल (UDH) 
  • जिसमे से आपको एक का चयन करना है। उसके बाद मांगी पूरी जानकारी अच्छे से दर्ज करनी है। 
  • इस तरह आपका बिल्डिंग प्लान अप्रूवल अप्लाई हो जाएगा।

 SSO ID मोबाइल ऐप डाउनलोड 

मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। 

  • मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। 
  • जहा आपको SSO ID मोबाइल ऐप सर्च करना है। ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल करें के बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका ऐप डाउनलोड हो जाएगा 
  • अब आपको अपनी राजस्थान एसएसओ आईडी का उपयोग करके राजस्थान एसएसओ लॉगिन पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
  • लॉगिन के बाद आप सेवाओं का लाभ उठा सकते है। 

SSO ID से होने वाले लाभ

  • महिलाओ को मजबूत बनाने के लिए भी इस पोर्टल पर सुविधाएँ उपलब्ध है। 
  • ये पोर्टल सरकारी और निजी दोनों संगठनो के लिए सेवाएं प्रदान करता है। 
  • इससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है। 
  • इस पोर्टल से सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम हो गई है। 
  • एसएसओ आईडी रोजगार के नए नए अवसर देता है।
  • इस पोर्टल से सेवाएँ भी जल्दी मिल जाती हैं। 
  • एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना भी आसान हो जाता है। 

निष्कर्ष 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “SSO ID” के बारे में पूरी जानकारी दी आशा करते है कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें।